{"_id":"69ab1cfd9e77a252870224c1","slug":"woman-kills-husband-with-the-help-of-lover-after-he-protests-against-her-illicit-relationship-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-158743-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अवैध संबंधों के विरोध पर महिला ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अवैध संबंधों के विरोध पर महिला ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। अवैध संबंधों के विरोध पर तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। रस्सी को बेड के नीचे छिपा दिया। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रस्सी बरामद की। उसका प्रेमी हाथ नहीं लगा है।
मामला गंगा के टापू में बसे दारानगर गांव का है। यहां पर किसान महावीर सिंह के तीन बेटों में ओमपाल (35) सबसे बड़े थे। करीब 13 साल पूर्व उनकी शादी हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव निवासी कल्लो के साथ हुई। जिससे उन पर तीन बच्चे रविकांत, बेटी साक्षी और बेटा बादल हैं। ओमपाल खेती के साथ ही मजदूरी करते थे। उनके छोटे भाई जाेगेश ने मृतक की पत्नी कल्लो और उसके प्रेमी आदमपुर थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद निवासी बबलू के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
एफआईआर के मुताबिक उनकी भाभी का बबलू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका ओमपाल विरोध करते थे। वह अपने प्रेमी के साथ कई बार गई। एक बार तीन-चार महीनेे उसके साथ रहकर अपने घर आई थी। दो महीने पूर्व भी उसके साथ चली गई थी। कई दिन बाद घर आई थी। चार मार्च को होली के रंग के दिन बबलू गांव में आया तो ओमपाल की उससे कहासुनी हो गई थी। वह जान से मारनेे की धमकी देकर चला गया था। बुधवार रात को बबलू गांव में आया। यहां कल्लो ने प्रेमी के साथ मिलकर उनके भाई की प्लास्टिक की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। पुलिस ने जोगेश की तहरीर पर कल्लो व उसके प्रेमी बबलू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। बृहस्पतिवार को सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। मौके पर जांच पड़ताल की। इस बीच हत्यारोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल प्लास्टिक की रस्सी बरामद की। सीओ ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी कल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका प्रेमी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीम दबिश दे रही है।
प्रेमिका के हाथों चप्पल से मार खाने से क्षुब्ध होकर ली युवक की जान
गजरौला। दारानगर के ग्रामीणों का कहना है कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी बबलू से ओमपाल की पत्नी कल्लो के कई साल से अवैध संबंध थे। चार मार्च को ओमपाल ने अपनी पत्नी को बबलू के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए थे। बबलू की गांव के लोगों ने जमकर पिटाई की थी। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने कल्लो से उसके प्रेमी बबलू को चप्पल से मरवाया था। इससे वह क्षुब्ध हो गया और उसने ओमपाल को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। प्रेमिका के हाथों चप्पल से मार खाने के बाद वह भाग गया था।
बहन के घर जाकर छिपने की चर्चा
गजरौला। प्रेमिका संग मिलकर उसके पति की गला दबाकर हत्या करने में नामजद बबलू की नजदीकी गांव में बहन रहती है। ग्रामीणों ने जब प्रेमिका से चप्पल से पिटवाया तो वह कुछ देर बाद गायब हो गया था। ग्रामीणों में चर्चा है कि घटना को अंजाम देने के बाद वह पड़ोस के गांव में अपनी बहन के घर छिप गया था।
डरा धमका कर बड़े बेटे काे चुप कर दिया
गजरौला। चार मार्च को दिन भर होली का रंग खेलने के बाद रात को ओमपाल घर में सो गया। पांच मार्च की तड़के 3 बजे वह गहरी नींद में सो रहा था। आरोप है कि इस दौरान बबलू आ गया। उसने ओमपाल की पत्नी कल्लो के साथ मिलकर ओमपाल की गला दबाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान ओमपाल का बड़ा बेटा रविकांत जाग गया था। मगर उसे डरा धमका कर चुप कर दिया गया।
मां के अवैध संबंधों ने अनाथ किए दो भाई और उनकी बहन
गजरौला। दारानगर गांव निवासी ओमपाल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। हेमराज मझले और सबसे छोटे जोगेश हैं। ओमपाल मेहनत मजदूरी कर पांच सदस्यीय परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। कभी कभार बाहर मजदूरी करने चले जाते थे। उनका बड़ा बेटा रविकांत (11) बेटी साक्षी (9) और सबसे छोटा बादल (7)है। पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी गई। इस कारण पुलिस ने तीनों की मां कल्लो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कारण दोनों भाई और उनकी बहन अनाथ हो गए हैं। उनके पालन पोषण का जिम्मा दोनों चाचा के कंधों पर आ गया हैै।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि
गजरौला। दारानगर गांव निवासी ओमपाल की गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
Trending Videos