सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Unannounced power cuts begin as temperatures rise

Amroha News: तापमान बढ़ने के साथ शुरू हुई बिजली की अघोषित कटौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts begin as temperatures rise
विज्ञापन
मंडी धनौरा। तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो गई है। बीते कई दिन से बिजली की लगातार कटौती की जा रही है। बिजली की अघोषित कटौती की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों में बिजली की बढ़ने वाली डिमांड से निपटने के लिए बिजली उपकरणों के रखरखाव का काम किए जाने की वजह से कटौती की जा रही है।
Trending Videos

इस साल फरवरी माह के अंतिम हफ्ते से ही तापमान बढ़ने लगा है। लोगों ने गरमी से राहत पाने के लिए पंखे आदि का प्रयोग शुरू कर दिया है। होली के मौके पर पारा बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। बीते कई दिन से बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। छोटे कामगार बगैर बिजली के हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। शुक्रवार को दिन के समय चार घंटे तक बिजली आपूर्ति गुल रही। उप खंड अधिकारी राजन कुमार ने बताया कि गर्मी के सीजन को देखते हुए बीते 15 फरवरी से बिजलीघरों में लगे उपकरण व ट्रांसफार्मरों की मेेंटनेंस का काम चल रहा है। यह काम 15 मार्च तक चलेगा। उनका कहना था कि हफ्ते एक या दो दिन कुछ घंटों के लिए आपूर्ति बाधित रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed