{"_id":"69ac409c3fc1957cee04cd6d","slug":"video-man-arrested-for-allegedly-murdering-girlfriends-husband-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका संग मिल उसके पति की हत्या करने का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका संग मिल उसके पति की हत्या करने का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
Vimal Sharma
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:43 PM IST
Link Copied
प्रेमिका संग मिल उसके पति की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने का आरोपी युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के दारानगर गांव का निवासी ओमपाल (35) का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर में ही फंदे पर लटका मिला था। आरोप है कि ओमपाल की हत्या उनकी पत्नी कल्लो और उसके प्रेमी बबलू ने बुधवार रात रस्सी से गला दबाकर की थी। बबलू आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी है। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई जोगेश की तहरीर पर कल्लो व उसके प्रेमी
बबलू के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की थी।आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन प्रेमी बबलू हाथ नहीं लगा था। उसे शनिवार सुबह रोडवेज स्टैंड के निकट से
गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।