{"_id":"69abeabd35e011dc7f0b939b","slug":"video-video-lkhanauu-ma-brabka-ka-tasakara-sa-paca-kal-haraina-ka-satha-garafatara-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में बाराबंकी का तस्कर साढ़े पांच किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में बाराबंकी का तस्कर साढ़े पांच किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) थाना बाराबंकी की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ में छापा मारकर बाराबंकी के एक तस्कर को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब पांच किलो 550 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
एएनटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमरान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा मुर्तजा गांव, जनपद बाराबंकी का रहने वाला है। फिलहाल वह लखनऊ के न्यू हैदरगंज, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में रहकर नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था।
पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि आरोपी भारी मात्रा में हेरोइन के साथ इलाके में आने वाला है। इसी सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीम ने कैपेबल रोड, लखनऊ के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 5.550 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे एक व्यक्ति हेरोइन उपलब्ध कराता है। जिसे वह कम दामों पर खरीद लेता था। इसके बाद वह उसे छोटे-छोटे पैकेटों में तैयार कर शहर की गलियों में सप्लाई करता था और पुड़िया बनाकर बेचता था।
एएनटीएफ थाना प्रभारी अयनुद्दीन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए भी टीम को लगाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।