सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sweating while getting an X-ray done, ultrasound not done

Barabanki News: एक्सरे कराने में छूटा पसीना, नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 08 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sweating while getting an X-ray done, ultrasound not done
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में आए बदलाव के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है लेकिन उन्हें इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है जिससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भीड़ इतनी ज्यादा रही कि जहां एक्सरे और दवा लेने में मरीजों को पसीना छूट गया वहीं एक भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। इसके चलते कई मरीजों को बाहर से जांच कराना पड़ा।
Trending Videos

जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को करीब 1524 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या 458, बदन दर्द के 257, पेट दर्द के 147, नेत्ररोग के 122, हड्डी रोग के 325, त्वचा रोग के 429 मरीज देखे गए। इस दौरान इलाज के लिए मो. लियाकत, फराज हुसैन, राम नारायन, कमला ने बताया कि एक घंटे लाइन में लगने के बाद जाकर परचा बन सका। सवा घंटे डाॅक्टर को दिखाने और दवा लेने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मरीजों को दिक्कतें एक्सरे कराने में हुई। यहां पर भीड़ के चलते मरीजों को करीब सवा घंटे तक इंतजार करना पड़ा। रविना, नाहिद, इमरान, राजेंद्र ने बताया कि साढ़े दस बजे से लाइन में खड़े हैं और पौने बारह बजने को है लेकिन अभी तक हम लोगों का नंबर नहीं आया है। यहीं हाल ब्लड की जांच कराने पहुंचे मरीजों का रहा।
बाक्स
बाहर से जांच कराना बना मजबूरी
अल्ट्रासाउंड की जांच कराने आए गौरीशंकर, कन्हैयालाल, माया देवी, संगीता आदि ने बताया कि चिकित्सक ने देखने के बाद अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। लेकिन यहां पर बताया गया कि अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएगा क्योंकि जिनके द्वारा जांच की जानी है वह अवकाश पर हैं। इस वजह से बाहर से 700 रुपये देकर जांच करानी पड़ी।
वर्जन
मौसम में बदलाव की वजह से मरीजों की भीड़ बढ़ी है। सभी को इलाज और जांच की सुविधा मिल सके इसका पूरा प्रयास किया जाता है। प्रशिक्षु चिकित्सकों के अवकाश पर जाने की वजह से मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका है।
डॉ. जेपी मौर्य, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed