सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Smuggler arrested with 5.5 kg heroin

Barabanki News: साढ़े पांच किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 08 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 5.5 kg heroin
पुलिस की गिरफ्त में  बाराबंकी का तस्कर साढ़े पांच किलो हेरोइन ।
विज्ञापन
- अज्ञात तस्कर से खरीदता था हेरोइन
Trending Videos

- पुड़िया बनाकर बेचने का था धंधा
फोटो- 39
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) थाना बाराबंकी की टीम ने लखनऊ में छापा मारकर बाराबंकी के एक तस्कर को पांच किलो 550 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये बताई है।
एएनटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमरान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा मुर्तजा गांव, जनपद बाराबंकी का रहने वाला है। फिलहाल वह लखनऊ के न्यू हैदरगंज, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में रहकर नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि आरोपी भारी मात्रा में हेरोइन के साथ इलाके में आने वाला है। इसी सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीम ने कैपेबल रोड, लखनऊ के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.550 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति हेरोइन उपलब्ध कराता है जिसे वह कम दामों पर खरीद लेता था। इसके बाद वह उसे छोटे-छोटे पैकेटों में तैयार कर शहर की गलियों में सप्लाई करता था और पुड़िया बनाकर बेचता था।
एएनटीएफ थाना प्रभारी अयनुद्दीन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए भी टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed