Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Barabanki News
›
VIDEO: अधिवक्ता सुयेब किदवई उर्फ बॉबी हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर वकीलों ने प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय का किया घेराव
{"_id":"69ac0cbfbb8e654ca605cf67","slug":"video-video-athhavakata-sayab-kathavaii-urafa-bb-hatayakada-ma-garafatara-na-hana-para-vakal-na-paratharashana-kara-daema-karayalya-ka-kaya-gharava-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अधिवक्ता सुयेब किदवई उर्फ बॉबी हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर वकीलों ने प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अधिवक्ता सुयेब किदवई उर्फ बॉबी हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर वकीलों ने प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय का किया घेराव
अधिवक्ता सुयेब किदवई उर्फ बॉबी की हत्या को 21 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बार अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकीलों ने डीएम कार्यालय का घेराव कर अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना था कि घटना को तीन सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।
बाद में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी को सौंपा। ज्ञापन में हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की । अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।