{"_id":"69abea07f0fdb2f2650f5ef4","slug":"barabanki-brother-brutally-murdered-before-sister-s-wedding-body-thrown-in-field-after-throat-slit-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: बहन की शादी से पहले भाई की बेरहमी से हत्या, गला काटकर खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: बहन की शादी से पहले भाई की बेरहमी से हत्या, गला काटकर खेत में फेंका शव
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार
युवक की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई है। मृतक की बहन की 12 मार्च को शादी होने वाली है। हमलावरों ने युवक के गले पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव घर से करीब 800 मीटर दूर सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक की बहन की 12 मार्च को शादी होने वाली है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार कुर्सी थाना क्षेत्र के दुरिन पुरवा गांव निवासी मिथुन रावत (22) पुत्र छविनाथ रावत का शव शनिवार को सड़क किनारे खेत में मिला। शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक के गले पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। हालत यह थी कि उसका गला लगभग कट चुका था। शव मिलने की सूचना से गांव में दहशत और शोक का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार मिथुन घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह खेत में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। खास बात यह है कि मृतक की बहन की शादी 12 मार्च को तय थी, जिसके चलते घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस घटना से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगत कनौजिया ने बताया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
