{"_id":"69ac2c0d3b57e231d60ce464","slug":"up-board-evaluation-of-answer-sheets-to-begin-from-march-18-teachers-can-check-45-answer-sheets-in-a-day-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से, एक दिन में 45 आंसरशीट जांच सकेंगे शिक्षक; जानिए पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से, एक दिन में 45 आंसरशीट जांच सकेंगे शिक्षक; जानिए पूरा कार्यक्रम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार
UP Board Exams: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च से खत्म हो रही हैं। पूरे प्रदेश में इन कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से होगा।
बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन 18 मार्च को।
विज्ञापन
विस्तार
निशांतगज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज सहित राजधानी के पांच केंद्रों पर 18 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों को हर दिन कम से कम 45 कॉपियों का मूल्यांकन करना जरूरी होगा। राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी और ऐसा न करने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
Trending Videos
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि परिषद की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 18 मार्च से 1 अप्रैल तक निर्धारित केंद्रों पर मूल्यांकन होगा। मूल्याकंन की निगरानी के लिए जिला स्तरीय एक पर्यवेक्षक की तैयानी होगी। जबकि केंद्रों के लिए एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति होगी। परीक्षकों के विलंब से आने की समस्या के सामाधान के लिए ऑनलाइन व बॉयोमेट्रिक हाजिरी लगाने की व्यवस्था होगी। जिला व राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से जिसकी सीधे निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन होगा। राजकीय व अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए प्रत्येक दिन 50 हाईस्कूल व 45 इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच होगी। अंकेक्षक प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट उप नियंत्रक और जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजेंगे। हर दिन कम से कम 15 कॉपियों का पुन: मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन केंद्र के अंदर किसी भी शिक्षक को मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी होगी। हाईस्कूल में कुल 70 नंबर के पूणांक है इनमें 20 नंबर ओएमआर सीट की जबकि 50 नंबर उत्तर पुस्तिका में लिखे शब्दों के आधार होगा।
