{"_id":"69ac369626d4e5c62605aedd","slug":"video-video-sasatha-dapal-yathava-bl-nara-sashakatakaranae-sa-ha-thasha-ka-vakasa-sabhava-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सांसद डिंपल यादव बोलीं, नारी सशक्तिकरण से ही देश का विकास संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सांसद डिंपल यादव बोलीं, नारी सशक्तिकरण से ही देश का विकास संभव
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को लगन उद्यमी महिला फाउंडेशन की ओर से उद्यमी महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिंपल यादव ने शिरकत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डिंपल यादव ने कहा कि नारी शक्ति समाज और राष्ट्र की असली ताकत है। जब महिलाएं शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त होंगी तभी देश का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, व्यापार, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।
उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं और समाज की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में लोकगीत भी आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं और गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।