सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhis heatwave breaks records in early March temperatures reaching over 35 degrees Celsius

पसीना करने लगा तरबतर: मार्च में ही दिल्ली में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, शनिवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Mar 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जम्मू और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर यह पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में देखा गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इससे ऊपरी हवा में हल्की हलचल होगी, लेकिन किसी भारी बारिश या तूफान की संभावना नहीं है।

Delhis heatwave breaks records in early March temperatures reaching over 35 degrees Celsius
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

विस्तार

अभी मार्च माह की शुरूआत ही हुई है और गर्मी ने अभी से ही अपने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को पसीने से तरबतर करना शुरू कर दिया है। ऐसे में शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास किया। हालांकि, दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। इसके अलावा, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी धीर-धीरे खत्म हो रही है। लेकिन, सुबह से ही निकल रही धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है। 

Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 35.7 और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 19.1 आया नगर में 17.3 और लोधी रोड में 17.6 और पालम में 18.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जम्मू और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर यह पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में देखा गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इससे ऊपरी हवा में हल्की हलचल होगी, लेकिन किसी भारी बारिश या तूफान की संभावना नहीं है। मिडिल लेवल ट्रोपोस्फेरिक वेस्टरलीज में मौजूद ट्रफ अब दूर चली गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 8 मार्च को अधिकतम तापमान 34-36 और न्यूनतम 16-18 डिग्री सेल्सियस रहेगा, आसमान ज्यादातर साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 मार्च को भी अधिकतम 34-36 और न्यूनतम 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहेगा, लेकिन हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा, 11 मार्च को अधिकतम 35-37 और न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, हल्के बादल बने रहेंगे। वहीं, 12 और 13 मार्च को अधिकतम 34-36 और न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहेगा। साथ ही, आसमान में हल्के बादल रहेंगे। 

मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि हल्के बादलों और वायुमंडलीय बदलाव के कारण तापमान में सामान्य से हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 10 दिनों तक दिल्ली और पड़ोसी राज्य में किसी तरह की कोई बड़ी मौसमी घटना नहीं होगी। अगले कुछ दिनों में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी जिसके चलते सुबह और शाम के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही हवा की गति भी बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed