सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in banquet hall, no casualties

Delhi NCR News: बैंक्वेट हॉल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मोती नगर इलाके में एक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते मौके पर सैंकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए और वक्त रहते लोगों को बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के मुताबिक, रात करीब 8ः15 बजे शिवाजी मार्केट में स्थित एक बैंक्वेट हॉल के ऊपरी हिस्से में आग लगने की सूचना मिली। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article