सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Uttam Nagar under tight security, new sections added to the FIR

Delhi: सख्त पहरे में उत्तम नगर, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच लोग घरों में कैद; FIR में जोड़ीं नई धाराएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना की रात चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि बाद में नाबालिग समेत तीन लोगों को पकड़ा गया है। इस मामले की प्राथमिकी में पुलिस ने एससी/एसटी अधिनियम को भी जोड़ा है। 

Delhi: Uttam Nagar under tight security, new sections added to the FIR
उत्तम नगर में हत्या के बाद सुरक्षाबल तैनात - फोटो : एएनआई/पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

उत्तम नगर के हस्तसाल जेजे कालोनी में 26 साल के तरुण कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना की रात चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि बाद में नाबालिग समेत तीन लोगों को पकड़ा गया है। इस मामले की प्राथमिकी में पुलिस ने एससी/एसटी अधिनियम को भी जोड़ा है। 

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निजामुद्दीन के बेटे उमरदीन, जुम्मादीन, कमरुद्दीन, उमरदीन के बेटे मुजफ्फर, मुस्ताक और ताहिर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 4 मार्च की रात 11.09 बजे उत्तम नगर थाना पुलिस को अलग अलग समुदायों के पड़ोसियों के बीच झगड़े की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस को पता चला कि झगड़े में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को पास के अस्पताल लेकर गई। जहां तरुण को छोड़कर सभी घायलों को उसी दिन छुट्टी दे दी गई।

पूछताछ में पता चला कि झगड़े की शुरुआत एक बच्ची के एक महिला पर पानी का गुब्बारा फेंकने से हुई। इस बात पर दोनों परिवार वाले सड़क पर इकट्ठा हो गए और मारपीट करने लगे। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगले दिन दोपहर में इलाज के दौरान 26 साल के तरुण ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों परिवार पिछले पांच दशकों से एक-दूसरे को जानते थे। उनके बीच पार्किंग, कचरा निपटान वगैरह को लेकर बहुत पहले छोटी-मोटी अनबन हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद वारदात में शामिल तीन अन्य लोगों को पकड़ा, जिनमें एक नाबालिग भी है।

असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, सख्ती से निपटा जाएगा
जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद असामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। घटना को अलग रंग देने और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटा जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं।

आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, लिया जाएजा, बताया हालत कंट्रोल में
दो समुदायों के बीच झगड़े में युवक की हत्या के बाद हस्तसाल जेजे कॉलोनी के हालात बिगड़ गए। गुस्साए लोगों ने पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर शुक्रवार को थाने का घेराव कर दिया। लोग पकड़े गए लोगों के नामों का खुलासा करने के लिए कह रहे थे। इससे पहले आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ की और घर के आगे खड़ी दो पहिया और चार पहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को वहां से तितर बितर किया। हालात बिगड़ता देख इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और आरएएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया। स्थिति का जाएजा लेने के लिए विशेष आयुक्त (कानून और व्यवस्था) मधुप तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद संयुक्त आयुक्त जतिन नरवाल, पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निहारिका से बातचीत की और हालात का जाएजा लिया।

परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग
मृत तरुण के पिता मेमराज ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि हमारे बेटे को न्याय मिले, पुलिस ने अब तक न तो कोई जांच की है और न ही हमसे उसके बारे में कुछ पूछा है। पुलिस कह रही है कि उन्होंने पांच से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन उन्होंने हमें यह नहीं दिखाया कि किसे गिरफ्तार किया गया है। हम सीबीआई जांच चाहते हैं। कल पुलिस स्टेशन भी गए थे, लेकिन उन्होंने दरवाजे बंद कर दिए। जब हम विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे तो उन्होंने लाठीचार्ज कर दिया। तरुण के पिता ने कहा कि मेरे बेटे के आते ही 15 से 20 लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसे मौके पर ही मार डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे के हत्यारे खुलेआम घूम रहे थे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया।

अफवाहों से बचने की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह सुनी सुनाई बातों या अफवाहों पर ध्यान ने दे और उसपर यकीन न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed