सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   While laying sewer JCB driver accidentally dumped mud on labourer death

JCB चालक ने मजदूर पर डाली मिट्टी: 15 फीट गड्ढे में काम कर रहा था अफजाल, 15 मिनट बाद याद आया पर जा चुकी थी जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार

जेसीबी चालक ने गलती से गड्ढे में मिट्टी डाल दी। अफजाल मिट्टी में दब गया। करीब 15 मिनट बाद मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकला गया। फौरन उसे सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

While laying sewer JCB driver accidentally dumped mud on labourer death
जेसीबी चालक ने मजदूर पर डाली मिट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार स्थित तीसरे पुश्ते पर सीवर डालने के दौरान हुए हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मेरठ, यूपी निवासी अफजाल (26) के रूप में हुई। दरअसल हादसा जेसीबी चालक की गलती की वजह से हुआ। करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में अफजाल काम कर रहा था।

Trending Videos

इस बीच अचानक जेसीबी चालक ने गलती से गड्ढे में मिट्टी डाल दी। अफजाल मिट्टी में दब गया। करीब 15 मिनट बाद मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकला गया। फौरन उसे सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि सोनिया विहार तीसरे पुश्ते पर दिल्ली जल बोर्ड सीवर डालने का कार्य कर रहा था। यहां पर निजी ठेकेदार काम कर रहा है। सीवर के लिए गहरा गड्ढा खोदा हुआ था। इस बीच अफजाल गहरे गड्ढे कुछ केबल को हटाने के लिए उतरा हुआ था।

अचानक जेसीबी चालक ने बगैर देखे हुए गड्ढे में मिट्टी डाल दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पहले लोगों ने खुद ही मिट्टी निकालने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी तो जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर अफजाल को बाहर निकाला गया। बाद में उसे अस्पताल भेजा गया। 

हादसे की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। बाद में बाकी मजदूरों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस अब मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अफजाल का शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed