{"_id":"69abde9134ace794e40bd20e","slug":"video-family-beaten-up-over-dispute-over-playing-dj-on-holi-priority-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होली पर डीजे बजाने के विवाद में परिवार को पीटा, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होली पर डीजे बजाने के विवाद में परिवार को पीटा, प्राथमिकी
आगरा। थाना एत्माद्दौला की ट्रांसयमुना कॉलोनी में डीजे बजाने पर विवाद हो गया। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। ट्रांसयमुना कॉलोनी फेस-2 निवासी दिनेश चंद ने बताया कि होली पर मोहल्ले के लोगों ने डीजे लगवाया था। दोपहर करीब एक बजे वह बेटे अभिषेक और नाती जयपाल के साथ घर के गेट पर बैठे थे। डीजे की आवाज को धीमा करने की कहने पर पड़ोसी दिनेश भदौरिया,संजय,अनुराग और नीटू भदौरिया ने गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनकी बहू बचाने आई तो उसे भी पीटा। मारपीट के दौरान बहू से गलत हरकत भी की। थाना प्रभारी ट्रांसयमुना ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।