{"_id":"69ac61c03844acf9d90cf8a7","slug":"speeding-car-hits-several-bikes-in-agra-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में तेज रफ्तार कार का कहर: कई बाइकों को मारी टक्कर, मच गई अफरातफरी; दीवार तोड़कर प्लाॅट में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में तेज रफ्तार कार का कहर: कई बाइकों को मारी टक्कर, मच गई अफरातफरी; दीवार तोड़कर प्लाॅट में घुसी
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर कहर बरपा दिया। कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के सौ फुटा रोड पर बसई सब्जी मंडी के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक डिलीवरी बॉय घायल हुआ है। चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे के करीब हरियाणा नंबर की एक सफेद स्कॉर्पियो कार को चालक तेज गति से दौड़ा रहा था। बसई सब्जी मंडी के पास सौ फुटा रोड पर कार अनियंत्रित हो गई और कुछ खड़ी बाइकों में टक्कर मार दी।
एक डिलीवरी बॉय घायल हुआ है। हालांकि उसने कोई शिकायत नहीं की है। कार आगे जाकर एक खाली प्लाॅट की दीवार से टकराकर रुक गई। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos