सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   elderly man complained on Sampoorna Samadhan Diwas that baraati toilet was removed at his daughter wedding

UP: ' बेटी की शादी में बराती की शौच उठवाई', बुजुर्ग ने बताई शर्मसार कर देने वाली कहानी; अफसर भी रह गए दंग

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 07 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के आगरा जिल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे बुजुर्ग ने जो अपनी पीड़ा बताई, उसे सुनकर अफसर भी दंग रह गए। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

elderly man complained on Sampoorna Samadhan Diwas that baraati toilet was removed at his daughter wedding
आगरा सदर तहसील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

साहब, मैं बुजुर्ग हूं। एक नवंबर 2025 को मेरी बेटी की शादी थी। बराती और रिश्तेदार घर में थे। सुबह एक बराती विपक्षी के खेत में शौच कर आया। विपक्षी ने मुझे घर आकर रिश्तेदारों के सामने गालियां दीं। खेत से मुझसे शौच उठवाई, शर्मसार किया। मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन अब उन्होंने मेरे खेत में होकर जबरन पाइपलाइन डाल दी है।
Trending Videos


ये व्यथा है बिझामई निवासी 70 वर्षीय रामसेवक की। वह शनिवार को अपनी फरियाद लेकर सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे थे। एसडीएम सचिन राजपूत और तहसीलदार शिवम कुमार के सामने उन्होंने अपनी पीड़ा बताई। परिवार और जान-माल की सुरक्षा की मांग भी की। एसडीएम ने थानाध्यक्ष डौकी को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार पर घोटाले का आरोप
इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-14 निवासी नेत्रपाल सिंह ने ठेकेदार पर नाली निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया। कहा कि 182 मीटर सड़क और दोनों तरफ नाली निर्माण होना था। ठेकेदार ने एक तरफ की नाली नहीं बनाई। जिस वजह से जलभराव हो रहा है। बरारा गांव से आए गुलाब सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि फॉर्म भरने के दो साल बाद भी उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही।

बोदला निवासी मंजू ने कहा उसके पास खुद का घर नहीं। उन्होंने आवास आवंटन की गुहार लगाई। दोपहर 2 बजे तक सुनवाई चली। कुल 98 शिकायत दर्ज की गईं। इनमें सात का मौके पर निस्तारण हुआ। सबसे ज्यादा 36 शिकायत राजस्व, 16 पुलिस, 12 नगर निगम, 9 बिजली और छह एडीए से संबंधित रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed