सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drugs sold online on e-commerce website accused arrested

केमिस्ट्री के शिक्षक की करतूत: ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ऑनलाइन बेचा ड्रग्स, रेव पार्टियों में होता था इस्तेमाल

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 07 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में पुलिस ने केमिस्ट्री के एक शिक्षक को पकड़ा है। जब शिक्षक का कारनामा सामने आया तो पुलिस भी दंग रह गई। शिक्षक ऑनलाइन ड्रग्स बेचता था, जिसका इस्तेमाल हैदराबाद की रेव पार्टियों में किया जा रहा था। 

Drugs sold online on e-commerce website accused arrested
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हैदराबाद की रेव पार्टियों के लिए एमडीएमए ड्रग्स की बिक्री ई-कॉमर्स कंपनी की साइट के माध्यम से की जा रही थी। केमिस्ट्री के शिक्षक दिव्यांग मनोज से पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली। आरोपी को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos


एडीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि जोधपुर के एक निजी विद्यालय के गणित के शिक्षक वीरेंद्र को एक सप्ताह पहले तेलंगाना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद फिरोजाबाद निवासी मनोज का नाम आया था। वह खंदौली के नगला मट्टू में परिवार सहित किराए के मकान में रह रहा था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह वीरेंद्र के साथ मिलकर एमडीएमए ड्रग्स के लिए केमिकल तैयार करता था। इस ड्रग्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट के माध्यम से की जाती थी। ऑनलाइन ऑर्डर मिलने पर वीरेंद्र और मनोज भेजा करते थे। इस ड्रग्स का प्रयोग हैदराबाद की कई रेव पार्टियों में हो रहा था। 

तेलंगाना में पुलिस कार्रवाई के डर से उसने अपना ठिकाना बदला था। जोधपुर से छह महीने पहले माल लेकर आगरा आ गया था। खंदौली में दुकान लेकर छिपा दिया था। इस माल से करोड़ों का माल तैयार किया जा सकता था। मगर पुलिस उसके पास तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed