सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Municipal Corporation will cancel allotment of shopkeepers who do not pay rent

Agra News: किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों पर कसेगा शिकंजा, नगर निगम निरस्त करेगा आवंटन

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 07 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों की मुश्किल बढ़ सकती है। नगर निगम ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करने जा रहा है। ऐसी दुकानों के आवंटन निरस्त किए जाएंगे।

Agra Municipal Corporation will cancel allotment of shopkeepers who do not pay rent
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार

आगरा नगर निगम किराया जमा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। डिमांड नोटिस जारी किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में दुकानदारों ने किराया जमा नहीं कराया है, जिसके चलते नगर निगम प्रशासन ऐसे दुकानदारों के आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई करने जा रहा है।
Trending Videos


शहर में नगर निगम ने सैकड़ों दुकानों को किराये पर दिया है। इनमें बल्केश्वर, सिंधी बाजार, दखनाई गेट ताजगंज, अशोक नगर, राजेन्द्र मार्केट, नूरी दरवाजा पेठा मार्केट, छीपीटोला और जिला अस्पताल क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। यहां 880 दुकानें किराये पर आवंटित हैं। इनसे नगर निगम को प्रतिवर्ष 1.25 करोड़ रुपये किराया मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम वसूली के लिए नोटिस जारी कर रहा है। इसके बाद भी करीब 400 दुकानदारों ने किराया जमा नहीं कराया है। सहायक नगर आयुक्त व प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि जो दुकानदार लंबे समय से किराया जमा नहीं कर रहे हैं, उन्हें अंतिम मौका दिया जा रहा है। इसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर दुकानों पर ताला डालने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

किराया जमा न करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। भुगतान नहीं करने वालों के आवंटन निरस्त करने और दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। -अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed