सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna High Court lawyer couple killed in road accident horrific road accident in West Bengal

Accident News : पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता दंपती की सड़क हादसे में मौत; पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 07 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Accident News: उत्तर दिनाजपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। हादसे में पटना की प्रसिद्ध लॉयर वैष्णवी सिंह और उनके पति की मौत हुई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हुए।

Patna High Court lawyer couple killed in road accident horrific road accident in West Bengal
अस्पताल के बाहर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के धंतला के भंगापुल इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बिहार की प्रसिद्ध लॉयर वैष्णवी सिंह और उनके पति रित्तिक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos

अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिलीगुड़ी से परिवार फॉर्च्यूनर कार में पटना के लिए जा रहा था। कार धंतला के भंगापुल इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बच्चों और अन्य लोगों को बचाया गया
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों और अन्य लोगों को बचाया और उन्हें इस्लामपुर उपजिला अस्पताल ले जाया गया। घायल लोगों को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया था, लेकिन परिवार ने उन्हें आगे के इलाज के लिए पटना ले जाने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें: ससुराल में रह रहे दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी और उसके परिजनों पर लगा आरोप

पटना हाईकोर्ट की प्रसिद्ध लॉयर थीं मृतक
मृतक महिला वैष्णवी सिंह, उम्र 35 वर्ष, पटना जिले के संपत चौक क्षेत्र की निवासी और पटना हाईकोर्ट की प्रसिद्ध लॉयर थीं। उनके पति रित्तिक सिंह बिहार आयकर विभाग में अधिकारी थे और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद इस्लामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उपमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed