सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Uproar over UPSC resultsUPSC results in Bihar spark uproar two Akanksha Singhs face off over 301st rank commis

बिहार में UPSC रिजल्ट पर बवाल, 301वीं रैंक को लेकर दो आकांक्षा सिंह आमने-सामने, सच क्या है तय करेगा आयोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल परिणाम में 301वीं रैंक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भोजपुर के खोपिरा गांव की आकांक्षा सिंह ने इस रैंक पर सफलता का दावा किया है, जबकि इसी नाम की एक अन्य अभ्यर्थी ने भी उसी रैंक पर अपना दावा किया है।  

Uproar over UPSC resultsUPSC results in Bihar spark uproar two Akanksha Singhs face off over 301st rank commis
बिहार की आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा 6 मार्च को जारी सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट के बाद भोजपुर जिले में एक अनोखा विवाद सामने आ गया है। पवना थाना क्षेत्र के खोपिरा गांव की रहने वाली आकांक्षा सिंह ने परीक्षा में 301वीं रैंक हासिल कर सफलता का दावा किया है, लेकिन इसी रैंक को लेकर दूसरी अभ्यर्थी आकांक्षा सिंह ने भी अपना दावा ठोक दिया है। एक ही रिजल्ट पर दो दावेदार सामने आने से मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Trending Videos


बरमेश्वर मुखिया जी की पोती हैं खोपिरा की आकांक्षा
बताया जा रहा है कि खोपिरा गांव की आकांक्षा सिंह, रणवीर सेना के सुप्रीमो रहे स्व. बरमेश्वर नाथ सिंह उर्फ मुखिया जी की पोती हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने यूपीएससी की प्रारंभिक (प्रीलिम्स) और मुख्य (मेंस) परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू दिया था, जिसके बाद आयोग ने फाइनल रिजल्ट जारी किया और उसमें उन्हें 301वीं रैंक प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकांक्षा ने क्या कहा?
दूसरी ओर, इसी नाम की एक अन्य अभ्यर्थी ने भी इस रैंक पर अपना दावा कर दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आकांक्षा सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि दूसरा दावा कितना सही है, लेकिन जो रिजल्ट जारी हुआ है वह उनका है। अगर किसी और ने भी दावा किया है तो इस कन्फ्यूजन को दूर करने की जिम्मेदारी यूपीएससी की है।

क्या बोले आकांक्षा के पिता?
वहीं आकांक्षा के पिता इंदुभूषण सिंह ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि रिजल्ट यूपीएससी ने जारी किया है और इसकी सच्चाई स्पष्ट करना भी आयोग का ही काम है। उन्होंने कहा कि मीडिया या सोशल मीडिया में जो बातें सामने आ रही हैं, उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें: पिता चलाते हैं जनरल स्टोर की दुकान, बेटे ने UPSC में हासिल किया 143वां रैंक

सबकी नजर यूपीएससी पर टिकी
फिलहाल, एक ही रिजल्ट पर दो दावेदार सामने आने से मामला गर्मा गया है। अब सबकी नजर यूपीएससी पर टिकी है, जो आने वाले दिनों में इस पूरे विवाद को स्पष्ट कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed