सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Man arrested for allegedly murdering girlfriend s husband in amroha

कल्लो के बाद कातिल प्रेमी अरेस्ट: पत्नी ने पकड़े हाथ, प्रेमी ने दबाया था पति का गला, हत्याकांड का पूरा खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Mar 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने प्रेमिका कल्लो के पति ओमपाल के हत्यारोपी बबलू को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि इस दौरान उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। उसने बताया कि बुधवार को दिन में ओमपाल ने उसके साथ मारपीट की थी। तब उसे रास्ते से हटाने की ठान ली थी। 

Man arrested for allegedly murdering girlfriend s husband in amroha
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी बेरहमी से पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया। यूपी के अमरोहा स्थित गजरौला थाना क्षेत्र के दारानगर गांव का निवासी ओमपाल (35) का शव गुरुवार की सुबह घर में ही फंदे पर लटका मिला था। 

Trending Videos

गला घोंटा और लाश पंखे से लटकाई
आरोप है कि ओमपाल की हत्या उनकी पत्नी कल्लो और उसके प्रेमी बबलू ने बुधवार रात रस्सी से गला दबाकर की थी। बबलू आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी है। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई जोगेश की तहरीर पर कल्लो व उसके प्रेमी बबलू के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड के बाद फरार हो गया था प्रेमी
शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन प्रेमी बबलू हाथ नहीं लगा था। उसे शनिवार सुबह रोडवेज स्टैंड के निकट से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया।

पत्नी ने पकड़े थे हाथ बबलू ने दबाया था गला
पुलिस ने प्रेमिका कल्लो के पति ओमपाल के हत्यारोपी बबलू को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि इस दौरान उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। उसने बताया कि बुधवार को दिन में ओमपाल ने उसके साथ मारपीट की थी। तब उसे रास्ते से हटाने की ठान ली थी। वह दारानगर से चला गया था। रात को फिर दारानगर में प्रेमिका के घर आया। उस समय ओमपाल सोया हुआ था। तभी उसने कल्लो को जगाया और कहा कि आज मौका है ओमपाल को रास्ते से हटा देते हैं। 

छटपटा रहा था पति, पत्नी ने पकड़े हाथ
इसके बाद उसने वहीं पर पड़ी एक प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर ओमपाल के गले में डाल दिया। ओमपाल छटपटाया तो उसकी पत्नी कल्लो ने उसके दोनों हाथ कस कर पकड़ लिए। दोनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए ओमपाल के शव को गले में साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटका दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि
दारानगर गांव निवासी ओमपाल की गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed