{"_id":"69ac891dc306e10c400cc709","slug":"buses-and-trains-remain-crowded-even-after-holi-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-158820-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: होली के बाद भी बसों और ट्रेनों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: होली के बाद भी बसों और ट्रेनों में भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। होली के बाद अब घर से कार्यस्थल पर जाने के लिए बसों और ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। सीट को लेकर मारामारी रही। हाईवे पर लोग बस का इंतजार करते रहे और बस आने पर चढ़ने को लेकर जद्दोजहद रही। हालांकि परिवहन निगम 9 मार्च तक खासतौर से बसों का संचालन करेगा। दिल्ली की तरफ जाने वाली बसों के फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं।
जहां लोग 28 फरवरी से होली पर अपने घर आने के लिए परेशान रहे। लोगों को बसों और ट्रेनों में जगह नहीं मिली। जैसे-तैसे करके लोग अपने घर पहुंचे तो वहीं अब घर से वापसी को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। निगम की ओर से नौ मार्च तक अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
शनिवार को जोया में हाईवे पर बसों में चढ़ने के लिए लोग परेशान रहे। वहीं अमरोहा डिपो पर भी यात्रियों की भीड़ रही। दोपहर में दिल्ली की तरफ जाने वाली संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। ट्रेन खचाखच भरी हुई थी। चढ़ने के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी तरह अंदर चढ़ भी गए तो सीट को लेकर मारामारी रही। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि पहले की अपेक्षा भीड़ कुछ हुई है लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए अभी 9 मार्च तक सभी बस ऑन रोड रहेंगी। दिल्ली के लिए बसों के फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। स्थानीय रूटों पर भी बसों का संचालन किया जा रहा है।
Trending Videos