सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband hangs himself after killing his wife in Modipur

यूपी में एक कमरे में मिली दो लाश: पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटका पति, 20 दिन पहले पड़ गई थी हत्याकांड की नींव

संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Mar 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
सार

मधु का शव बेड पर पड़ा मिला। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि प्रदीप ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की होगी। हालांकि, अभी पूरी तरह यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 

Husband hangs himself after killing his wife in Modipur
पति प्रदीप और पत्नी मधु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के मोदीपुरम स्थित पल्लवपुरम फेस दो स्थित सीवरेज प्लांट के कमरे में शनिवार को घुरेना जिला हरदोई निवासी प्रदीप 35 वर्ष का शव फंदे पर लटका मिला। जबकि, पत्नी मधु यादव 30 वर्ष का शव बेड पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। माना जा रहा है कि प्रदीप ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की। 

Trending Videos

पत्नी और बेटे संग किराये पर रहता था प्रदीप
प्रदीप चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। प्रदीप पल्लवपुरम फेस दो स्थित सीवरेज प्लांट में ठेकेदार के अधीन ऑपरेटर का कार्य करता था। वह पत्नी और बेटे यस के साथ एन पॉकेट में किराए के मकान में रहता था। मधु के भाई शिव शंकर के अनुसार प्रदीप अपनी पत्नी और बेटे के साथ होली का त्यौहार मनाने गांव गया था। शनिवार को ही वह पल्लवपुरम लौटा था। किराए के मकान में न जाकर वह प्लांट पर पहुंचा और वहीं कमरे में आराम करने की बात कहकर सो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के वक्त बेटा बेटा बच्चों संग खेल रहा था
बेटा यस दूसरे प्लांट में बच्चों के साथ खेल रहा था। देर शाम दूसरा ऑपरेटर राम कर्ण प्लांट पर पहुंचा तो उसने कमरा खुला देखा तो वह दंग रह गया। प्रदीप फंदे पर लटका हुआ था और मधु का शव बेड पर पड़ा हुआ था। राम कर्ण ने मामले की सूचना शिव शंकर को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। हालांकि, फुटेज से पुलिस को कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। पूछताछ में मधु के भाई शिव शंकर ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच लगभग 15-20 दिन से विवाद चल रहा था। दोनों में क्या विवाद था इसकी किसी को जानकारी नहीं है। शिव शंकर और प्रदीप का मामा यजनाथ भी पल्लवपुरम में दूसरे प्लांट पर कार्य करते हैं। 

महिला की हत्या की या आत्महत्या की 
मधु का शव बेड पर पड़ा मिला। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि प्रदीप ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की होगी। हालांकि, अभी पूरी तरह यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, दंपती की मौत की सूचना गांव में रह रहें परिजनों को मिली तो परिवार में मातम पसर गया। परिजन पल्लवपुरम के लिए रवाना हो गए। वहीं, बेटे यस का रो रोकर बुरा हाल है। मामा शिव शंकर उसे दिलासा दे रहे थे।

शरीर पर कोई निशान नहीं मिले है। कोई सुसाइड नोट भी मौके से नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच की जा रही है। -प्रकाश चंद्र अग्रवाल, सीओ दौराला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed