सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather: Rising temperatures have increased heat in West UP, worsening air quality, with AQI reaching

West UP Weather: तापमान बढ़ने से वेस्ट यूपी में बढ़ी गर्मी, बिगड़ी हवा की सेहत, मेरठ में AQI 240 पहुंचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Mar 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में तापमान बढ़ने और हवा की रफ्तार कम होने से वायु गुणवत्ता खराब हो गई है। शहर का AQI 240 दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।

West UP Weather: Rising temperatures have increased heat in West UP, worsening air quality, with AQI reaching
मेरठ में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मौसम में तेजी से बदलाव के बीच मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे दिन में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है और रातें भी अपेक्षाकृत गर्म महसूस होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार दूसरे सप्ताह में तापमान 35 डिग्री के पार जाने की संभावना है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: Meerut: रघुनंदन ज्वेलर्स से एक करोड़ की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख के गहने बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हवा शांत रहने से बढ़ा प्रदूषण
शनिवार को शहर में हवा का रुख लगभग शांत रहा, जिससे गर्मी का प्रभाव और अधिक महसूस किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि हवा की रफ्तार लगभग शून्य रहने के कारण वातावरण में मौजूद प्रदूषक तत्व फैलने के बजाय एक ही स्थान पर ठहर गए। इसी वजह से वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई और शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 240 तक पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में माना जाता है।

शहर के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर ज्यादा
मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों में भी वायु गुणवत्ता का स्तर खराब दर्ज किया गया। गंगानगर क्षेत्र का AQI 221, जयभीम नगर का 244, पल्लवपुरम का 237, बेगमपुल का 238 और दिल्ली रोड का 241 रिकॉर्ड किया गया।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में हवा की गति बढ़ती है तो वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हो सकता है। फिलहाल लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने और सुबह-शाम प्रदूषण से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed