सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Batras Podcast Data Privacy Cell Phone Digital World Cyber Fraud Identity news and updates

Amar Ujala Batras: फोन बना जासूस, क्या कोई सुन रहा आपकी बातें, कैसे हो सुरक्षा? देखें पॉडकास्ट

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: Kirtivardhan Mishra Updated Sat, 07 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Batras Podcast Data Privacy Cell Phone Digital World Cyber Fraud Identity news and updates
अमर उजाला बतरस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला बतरस एक और हफ्ते आम लोगों की जिंदगी से जुड़े अहम मुद्दे के साथ हाजिर है। इस हफ्ते पॉडकास्ट में चर्चा हुई डिजिटल युग में मुश्किल में पड़ती निजता की। दरअसल, लंबे समय से यह चर्चाएं चलती आ रही हैं कि आधुनिक समय में प्राइवेसी सिर्फ एक मिथक है और सोशल मीडिया के जमाने में निजता जैसा कुछ भी नहीं है। 
Trending Videos


बतरस में एंकर नंदिता कुदेशिया ने इस हफ्ते डिजिटल दुनिया में निजता यानी प्राइवेसी की इसी अवधारणा को लेकर दो मेहमानों से स्टूडियो में चर्चा की और जाना कि आखिर यह समस्या कितनी गंभीर है और इसका सामना कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं।  

अमर उजाला के स्टूडियो में इस डोमेन से जुड़े जिन दो विशेषज्ञों से बात की गई, उनमें दिल्ली साइबर सेल के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राहुल चौधरी और साइबर ठगी के शिकार आनंद करवा शामिल रहे। दोनों ने ही कई अहम सवालों के जवाब दिए। मसलन- क्या इस डिजिटल दुनिया में लोगों की सभी बातें रिकॉर्ड हो रही हैं? फोन की इस सेटिंग से खतरे में आप? कैसे फोन निजता भंग करते हुए खुद जासूस बनता जा रहा है?

विशेषज्ञों ने न सिर्फ इन सवालों के जवाब दिए, बल्कि यह भी बताया कि साइबर फ्रॉड क्या होता है क्यों आजकल लोग इसमें फंस रहे हैं? साइबर फ्रॉड में फंसे पीड़ित की कहानी से क्या सीख सकते है? अपनी प्राइवेसी को इस साइबर जाल की दुनिया में कैसे बचाएं? अपने बारे में कितनी जानकारी सोशल पर साझा करें? एप्स और डाउनलोड की दुनिया में कैसे सावधानी रखनी चाहिए? इसके अलावा फ्रॉड, धोखा, ऑनलाइन ठगी इन सब पर कैसे लगाम लगे क्या कानून बनने चाहिए?  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed