सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Attacked girlfriend with a knife, injured himself and drank poison

Bahraich: प्रेमिका पर चाकू से हमला कर खुद को भी किया लहूलुहान, पिया जहर, शादी से इन्कार पर किया हमला

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 07 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

बहराइच में एक युवक ने पहले से ही शादीशुदा प्रेमिका के विवाह करने से इन्कार करने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक खुद भी विवाहित है।
 

Bahraich: Attacked girlfriend with a knife, injured himself and drank poison
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

बहराइच के मधवापुर गांव में एक युवक ने प्रेमिका के घर पहुंचकर शादी करने का दबाव बनाया, प्रेमिका के इन्कार करने पर युवक ने पहले उसे चाकू मारकर घायल किया फिर खुद के पेट में भी चाकू से वार कर लहूलुहान कर लिया, इसके बाद जहरीला पदार्थ भी पी लिया। दोनों को गंभीर हालत में युवक की पत्नी ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। मुर्तिहा कोतवाली की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


गांव निवासी एक महिला का पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। करीब दो वर्ष पहले गांव के ही जयराम नामक व्यक्ति से महिला के संबंध बन गए थे। जयराम पहले से शादीशुदा है और अक्सर वह प्रेमिका के घर आता-जाता था लेकिन कुछ दिनों से महिला ने जयराम से बात करना बंद कर दिया। शनिवार भोर में जयराम महिला के घर पहुंचा और उससे शादी करने की जिद करने लगा। महिला के इन्कार करने पर वह नाराज हो गया और चाकू से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद के पेट में भी चाकू से वार कर लिया और साथ में लाया कीटनाशक पदार्थ भी पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग दौड़े, जयराम की पत्नी राधिका और उसकी बेटी भी मौके पर पहुंचीं। पत्नी ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस बुलवाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती करवाया है।

घायल महिला ने मेडिकल कॉलेज में पुलिस को बयान देते हुए बताया कि जयराम उस पर जबरन बात करने और शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया। वहीं जयराम की पत्नी राधिका ने बताया कि कई महीनों से उसके पति और महिला के बीच संबंध थे। इस मामले में उसने विरोध भी किया लेकिन विवाद बढ़ने पर घर बिखरने के डर से चुप रही।

दोनों पहले से हैं शादीशुदा
राधिका ने बताया कि उसके सात बच्चे हैं, पति जयराम के जिस महिला से संबंध हैं वह भी शादीशुदा है और एक बेटी की मां है।

महिला के बयान के आधार पर हो रही कार्रवाई
पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला के बयान के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला के अनुसार आरोपी जयराम जबरन दरवाजा तोड़कर घर में घुस आया और उसने चाकू से हमला कर दिया। फिर अपने बचाव के लिए खुद को भी पेट में चाकू मार कर कीटनाशक पी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed