UP Big News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव, अखिलेश बोले- हम नीतीश को पीएम बनाने वाले थे, पढ़ें बड़ी खबरें
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर शनिवार को हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। हेलीकॉप्टर के उड़ान भरते ही उसमें धुआं भरने लगा जिससे आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। वहीं, अखिलेश यादव ने 2024 के चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर इंडिया गठबंधन की योजना का खुलासा किया। सीएम योगी भाजपा व संघ पदाधिकारियों की बैठक में आगरा पहुंचे। पढ़ें, प्रदेश की प्रमुख खबरें:
विस्तार
यूपी में शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। हेलीकॉप्टर के उड़ान भरते ही उसमें धुआं भरने लगा जिससे आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के चुनाव में हम सभी नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी कर रहे थे। वहीं, आगरा में सीएम योगी ने प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोला। पढ़ें, प्रदेश की प्रमुख खबरें:
अखिलेश यादव बोले, हम मायावती और नीतीश कुमार को बनाना चाहते थे प्रधानमंत्री
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम मायावती और नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में थे। वहीं, गैस के दामों को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। पढ़ें पूरी खबर
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में भर गया धुआं; अटक गईं सांसें
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसमें धुआं भर गया। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई। पढ़ें पूरी खबर
CM योगी का सपा पर निशाना, बोले- 'पहले वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया, अब वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया' की व्यवस्था थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज' बनाकर प्रदेश में विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रही है। पढ़ें पूरी खबर
पिंक रोजगार महाकुंभ: युवतियों को विदेश में मिलेगी नौकरी, 1.15 लाख रुपये महीने होगा वेतन
लखनऊ के इंदिरा नगर में लगने वाले पिंक रोजगार महाकुंभ में 5000 युवतियों को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्हें विदेश में भी नौकरी करने का मौका दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
Kanpur: सपा विधायक के गोदाम से 137 सिलेंडर चोरी का मामला, पुलिस ने सात शातिरों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
बिल्हौर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की गैस एजेंसी का ताला तोड़कर 137 सिलिंडर चुराने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
Barabanki: बहन की शादी से पहले भाई की बेरहमी से हत्या, गला काटकर खेत में फेंका शव
युवक की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई है। मृतक की बहन की 12 मार्च को शादी होने वाली है। हमलावरों ने युवक के गले पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। पढ़ें पूरी खबर
'रस्सी से बंधे थे बॉबी के दोनों हाथ', सिर में कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या; मां ने खोला बड़ा राज
संभल में युवक की सिर में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मृतक की मां मक्को देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम पड़ोसी जसराज उनके बेटे बॉबी को घर से बुला कर ले गया था। गांव के मंदिर के पास दोनों ने शराब पी थी। पढ़ें पूरी खबर
