सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Written exam for Lekhpal recruitment on May 21, more than 3.60 lakh candidates will appear

UP: लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा 21 मई को, 3.60 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 07 Mar 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 मई को होगा। 7900 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

UP: Written exam for Lekhpal recruitment on May 21, more than 3.60 lakh candidates will appear
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

यूपी में लेखपाल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 21 मई को किया जाएगा। 7900 से ज्यादा पदों के लिए होने वाली परीक्षा में 3.60 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Trending Videos


लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई, 2026 को एकल पाली में आयोजित की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों ने निर्धारित कटऑफ क्लियर की है और आयोग ने उन्हें अर्ह घोषित किया है, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


7994 पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना (समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों सहित) के आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु अर्ह घोषित किया गया है। कुल 3,66,712 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है।

लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणीवार कटऑफ पहले ही जारी की जा चुकी है। सामान्य, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस के लिए 55.12 अंक, जबकि एसटी के लिए 47.50 अंक कटऑफ तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed