{"_id":"69abe9f308d0f0eaae04d3f1","slug":"video-video-bhana-ka-shatha-sa-pahal-bhaii-ka-brahama-sa-hataya-gal-katakara-khata-ma-faka-shava-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बहन की शादी से पहले भाई की बेरहमी से हत्या, गला काटकर खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बहन की शादी से पहले भाई की बेरहमी से हत्या, गला काटकर खेत में फेंका शव
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव घर से करीब 800 मीटर दूर सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक की बहन की 12 मार्च को शादी होने वाली है।
जानकारी के अनुसार कुर्सी थाना क्षेत्र के दुरिन पुरवा गांव निवासी मिथुन रावत (22) पुत्र छविनाथ रावत का शव शनिवार को सड़क किनारे खेत में मिला। शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक के गले पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। हालत यह थी कि उसका गला लगभग कट चुका था। शव मिलने की सूचना से गांव में दहशत और शोक का माहौल बन गया।
परिजनों के अनुसार मिथुन घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह खेत में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। खास बात यह है कि मृतक की बहन की शादी 12 मार्च को तय थी, जिसके चलते घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस घटना से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगत कनौजिया ने बताया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।