सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Son-in-law attacks father-in-law with axe elderly man dies

दामाद ने ससुर को कुल्हाड़ी से काटा: सिर पर किए चार वार, बेटी को लेने आए थे गुलाब; इस बात पर खोया परमजीत ने आपा

संवाद न्यूज एजेंसी, बल्ल्भगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Mar 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। उसी वजह से वह उपचार के बाद गुलाब को घर ले गए। जहां उसकी शनिवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Son-in-law attacks father-in-law with axe elderly man dies
मृतक ससुर गुलाब सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित गांव छांयसा में दामाद ने ससुर पर 6 मार्च को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर लोग उपचार के बाद घायल को घर ले गए। जहां शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। थाना छांयसा पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी फरार है।

Trending Videos

सिर पर किए तीन से चार वार
गांव छांयसा निवासी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनके भाई गुलाब सिंह (55) ने अपनी बेटी की शादी पांच वर्ष पहले परमजीत के साथ की थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि परमजीत अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। शुक्रवार को जब गुलाब सिंह को उसकी बेटी ने फोन कर बुलाया तो वह उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान जब गुलाब सिंह अपनी बेटी को अपने साथ लेकर वापस घर आने लगा तो परमजीत और गुलाब सिंह के बीच कहासुनी हो गई। उसी बात पर गुस्से में आकर परमजीत ने कुल्हाड़ी से गुलाब सिंह के सिर पर तीन से चार बार वार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर है पीड़ित पक्ष
इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुलाब सिंह को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। उसी वजह से वह उपचार के बाद गुलाब को घर ले गए। जहां उसकी शनिवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed