{"_id":"69ac88ff9cdaf110fe070dc6","slug":"youth-murdered-by-slitting-his-throat-six-arrested-barabanki-news-c-315-1-brp1006-160692-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: युवक की गला काटकर हत्या, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: युवक की गला काटकर हत्या, छह गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
मदारपुर में युवक की हत्या के बाद घटना स्थलपर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
कुर्सी। थाना कुर्सी के श्रीरामपुरवा मजरे सुभाननगर निवासी युवक मिथुन कुमार रावत (22) की धारदार हथियारों से गला काटकर हत्या के बाद शव खेत में फेंक दिया गया। रात भर उसकी तलाश में लगे परिजनों को शनिवार सुबह खेत में शव मिला तो कोहराम मच गया।
मिथुन की मां मंजू देवी का आरोप है कि ग्राम पंचायत के ही छह लोगों ने पुराने मामले में सुलह न करने पर बेटे को मार डाला। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है। श्रीरामपुरवा निवासी छविनाथ के दो पुत्र सीताराम व मिथुन कुमार तथा पुत्री अनीता हैं। सीताराम का विवाह हो चुका है और उनके चार बच्चे भी हैं। 12 मार्च को बेटी अनीता का विवाह निर्धारित है जिसकी तैयारी चल रही थी। मिथुन अविवाहित थे।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम खाना खाने के बाद मिथुन घर से निकल गए थे। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। पूरी रात पता नहीं चला। सुबह परिजनों ने कुर्सी थाने पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी। इस दौरान गांव के बाहर कुर्सी-इटौंजा मार्ग से गांव जाने वाले कच्चे मार्ग पर खून बिखरा मिला। परिजनों ने आसपास तलाश की तो रास्ते से 20 मीटर दूरी पर गेहूं के खेत में मिथुन का शव मिला। धारदार हथियारों से गले को काट चुके हमलवारों ने उसके सीने पर भी कई वार किए थे। यह देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई।
पुलिस ने फॉरेसिंक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने मौके की जांच करने के बाद परिजनों के बयान लिए। मां मंजू ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में भूमि विवाद को लेकर आरोपियों के पक्ष पर एससीएसटी का मामला दर्ज हुआ था। वह लोग बेटे से उसी मामले में सुलह को लेकर धमका रहे थे।
मां की तहरीर पर पुलिस ने श्रीरामपुरवा से सटे हुए दुर्री पुरवा निवासी इरफान उर्फ अघोरी बाबा, रिजवान, अरबाज, जावेद, अरमान, व इरफान के पुत्र नबाब के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। शाम को सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
.......................
प्रेम प्रसंग की भी चर्चा
सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा फैली कि मृतक के प्रेम संबंध एक आरोपी की घर की युवती से थे। इसलिए भी यह घटना हुई। हालांकि मृतक के परिजनों ने तहरीर में ऐसा कुछ नहीं कहा। पुलिस भी इस पहलू पर बात करने से कतराती रही। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुरानी रंजिश सामने आई है। प्रेम प्रसंग के पहलू पर भी छानबीन जारी है।
.........................
प्रदर्शन की कोशिश, आठ थानों की पुलिस ने संभाले हालात
पोस्टमार्टम के बाद मिथुन का शव गांव लाने से पहले गांव छावनी बन गया। कुर्सी के अलावा फतेहपुर, बड्डूपुर, घुंघटेर, देवा, मोहम्मदपुर खाला, क्राइम ब्रांच के अलावा पड़ोस में पड़ने वाले लखनऊ के महिगवां थाने की पुलिस पहुंच गई। शव गांव पहुंचा तो महिलाएं व पुरुषों की भीड़ ने शव सड़क पर ही रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस शव वाहन जबरन घर लेकर पहुंच गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
लाखनआर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी की ओर से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें परिवार को शस्त्र लाइसेंस, एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी व दो बीघा जमीन की मांग की गई। आरोपियों के घर अवैध रूप से बने होने का आरोप लगाया। मांगों के माने जाने के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
Trending Videos