{"_id":"69ac87bd5be04ebaf30fd797","slug":"teenager-killed-four-injured-as-auto-rickshaw-overturns-barabanki-news-c-315-1-brb1028-160699-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ऑटो रिक्शा पलटने से किशोर की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ऑटो रिक्शा पलटने से किशोर की मौत, चार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में आलू बीनकर लौट रहे लोगों से भरा एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो के नीचे दबने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार रामनगर कोतवाली इलाके के निवासी किसान मोतीलाल निषाद के तीन पुत्र हैं। उनका सबसे बड़ा पुत्र रमन निषाद (14) मरकामऊ के एक निजी विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। वह अपने दोस्तों और गांव के अन्य लोगों के साथ सुढ़ियामऊ क्षेत्र में आलू की फसल की खोदाई करने गया था। बताया जा रहा है कि काम खत्म कर सभी लोग ऑटो रिक्शा से वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान सिसौंडा-नामीपुर मार्ग पर तपेसिपाह गांव के पास ऑटो रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रमन निषाद ऑटो के नीचे दब गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही रमन की मौत हो गई। हादसे में गोलू (14), सुमित्रा (15), जीरा देवी (42) और रूपचंद (20) सहित अन्य लोग घायल हुए हैं।
रामनगर के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos