सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ashutosh Maharaj was attacked in Rewa Express.

UP: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट जाने वाले आशुतोष महाराज पर ट्रेन में हमला, नाक काटने का प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी, भरवारी (कौशाम्बी) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 08 Mar 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अर्जी देने वाले आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रविवार तड़के रीवा एक्सप्रेस में धारदार हथियार से हमला हुआ। वह प्रयागराज जा रहे थे और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Ashutosh Maharaj was attacked in Rewa Express.
घायल आशुतोष महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी देने वाले आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार तड़के करीब पांच बजे धारदार हथियार से हमला हुआ है। एसी कोच में प्रयागराज जा रहे महाराज ने कहा कि धारदार हथियार से किए गए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना रविवार सुबह कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई है।

Trending Videos

आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज जीआरपी को दी अपनी अर्जी में बताया कि शनिवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे ट्रेन जब सिराथू रेलवे स्टेशन कर पास पहुंची तो एसी बोगी के कोच एच-वन में सवार आशुतोष ब्रह्मचारी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में वह लहूलुहान हो गए और अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में छिप गए। घटना के बाद घायल अवस्था में आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज पहुंचे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

हमले को बताया साजिश
आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले को साजिश बताते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर संदेह जताया है। उन्होंने प्रयागराज जीआरपी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जीआरपी के डीएसपी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि घटना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है और आशुतोष महाराज को इलाज के लिए अस्पताल ले लाया जा रहा है। अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed