{"_id":"69abf04c3844acf9d90cf835","slug":"video-accident-in-phagwara-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के गांव पांछट में अनियंत्रित टिप्पर रेलिंग से टकराया, दूसरी गाड़ी टूटी रेलिंग से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा के गांव पांछट में अनियंत्रित टिप्पर रेलिंग से टकराया, दूसरी गाड़ी टूटी रेलिंग से टकराई
फगवाड़ा के गांव पांछट में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब बजरी से लोडेड टिप्पर बिस्त दोआब नहर के महिलावाली चोअ पर बने पुल की सड़क के गहरे गड्ढे में टायर पड़ने से अनियंत्रित होकर नहर वाली साइड को धंस गया। नहर के किनारे सेफ्टी रेलिंग होने के कारण टिप्पर नहर में गिरने से बाल बाल बच गया। परंतु टिप्पर सेफ्टी रेलिंग से टकराने के बाद सेफ्टी रेलिंग टूट कर सड़क के सेंटर में आ गई। जहां पर दूसरी साइड से आ रही गाड़ी का अगले हिस्सा रेलिंग से टकरा गया। गनीमत यह रही कि किसी गाड़ी में सवार लोगों का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उस समय गाड़ी में 25 के करीब व्यक्ति सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव पांछट की पंचायत सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया। घटना के कारण दोनों साइड से जाम की स्थिति पैदा हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने रुकी हुई ट्रैफिक को खुलवाया। टिप्पर के ड्राइवर चेत सिंह ने बताया वह गाड़ी नंबर पीबी 07-बीडी 3737 पर हाजीपुर से बहराम की तरफ जा रहा था। सुबह 7:30 बजे के करीब जब वह गांव पांछट के पुल के पास पहुंचा तो आगे गहरे गड्ढे में टिप्पर का टायर पड़ने के कारण टिप्पर की कमानी टूट गई। जिसके चलते टिप्पर बेकाबू होकर नहर वाली साइड को चला गया लेकिन नहर में गिरने से बाल बाल बच गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।