सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Husband kills his wife in Amritsar

Punjab: हाथ से नहीं उतरा था लाल चूड़ा, एक महीना पहले हुई थी शादी; अमृतसर में पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया

हरीश शर्मा, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

गांव बन्ना  में एक व्यक्ति ने कहासुनी होने पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शनिवार दोपहर की है।  

Husband kills his wife in Amritsar
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

कस्बा  जंडियाला गुरु क्षेत्र के गांव बन्ना  में एक व्यक्ति ने कहासुनी होने पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शनिवार दोपहर की है।  घटना के समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो इतना बढ़ गया कि पति ने अपना पिस्तौल निकालकर अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed