Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Farmers will question the Chief Minister during his visit to Tarn Taran, Pandher announced.
{"_id":"69abc38f41f44bde6a0af21c","slug":"video-farmers-will-question-the-chief-minister-during-his-visit-to-tarn-taran-pandher-announced-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से सवाल पूछेंगे किसान, पंधेर का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से सवाल पूछेंगे किसान, पंधेर का ऐलान
किसान संगठनों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के तरनतारन दौरे को लेकर अपनी मांगें उठाने का ऐलान किया है। किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में किसान एकत्र होकर शांतिपूर्ण ढंग से उनसे सवाल पूछेंगे और अपनी मांगें उनके सामने रखेंगे।
मीडिया से बातचीत में पंधेर ने कहा कि शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान मोर्चे के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई की गई थी। पंधेर ने कहा कि मोर्चे के दौरान हुए नुकसान के लिए करीब 3 करोड़ 77 लाख रुपये मुआवजे की मांग की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग उठाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों और घायल हुए लोगों को भी उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही किसान आंदोलनों के दौरान चाहे दिल्ली मोर्चा हो या पंजाब में रेल रोको आंदोलन, किसानों पर दर्ज किए गए पुलिस केस अब तक वापस नहीं लिए गए हैं। उन्होंने इन सभी मामलों को वापस लेने की मांग की।
पंधेर ने कहा कि पराली जलाने के मामलों में किसानों पर दर्ज केसों को भी रद्द किया जाना चाहिए। इसके अलावा बाढ़ के दौरान नुकसान झेलने वाले कई किसानों को अभी तक पूरा मुआवजा नहीं मिला है, जिसे जल्द जारी किया जाना चाहिए।
उन्होंने पंजाब विधानसभा के चल रहे बजट सत्र पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अलग हैं। आज भी किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं और मंडियों में फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा।
किसान नेता ने कहा कि आने वाले समय में जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर आएंगे तो किसान अपनी मांगों को लेकर उनके सामने भी आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बीज एक्ट, बिजली संशोधन विधेयक और लेबर कोड के खिलाफ भी किसान विरोध दर्ज कराएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।