{"_id":"69abd0021fe3d8a26e0b5125","slug":"video-police-public-meeting-in-amritsar-under-operation-sampark-crackdown-on-drug-smugglers-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन संपर्क के तहत अमृतसर में पुलिस-पब्लिक बैठक, नशा तस्करों पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन संपर्क के तहत अमृतसर में पुलिस-पब्लिक बैठक, नशा तस्करों पर सख्ती
पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर के जोन-3 में ऑपरेशन संपर्क के अंतर्गत पुलिस-पब्लिक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने की। इसमें इलाके के पार्षदों, गणमान्य लोगों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने सुझाव और समस्याएं रखीं।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। पुलिस की ओर से जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान 1 जनवरी से 5 मार्च 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 337 मामले दर्ज कर 585 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 19.413 किलो हेरोइन, 7.130 किलो अफीम, 0.523 किलो आइस ड्रग, 4460 नशीले कैप्सूल और 16.09 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि नशा तस्करों की जानकारी हेल्पलाइन पर देकर अभियान में सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।