सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sunawardeep Singh of Faridkot got 76th rank UPSC Result

UPSC Result: फरीदकोट के सुनावरदीप सिंह को 76वीं रैंक, कोऑपरेटिव सोसायटी में इंस्पेक्टर को मिली सफलता

संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 07 Mar 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

सुनावरदीप ने अपनी शुरुआती पढ़ाई फरीदकोट के दशमेश पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने पुणे से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई को पूरा किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पंजाब पीसीएस परीक्षा पास कर कोऑपरेटिव सोसायटी में इंस्पेक्टर की नौकरी हासिल कर ली थी।

Sunawardeep Singh of Faridkot got 76th rank UPSC Result
माता पिता के साथ सुनावरदीप सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग के घोषित परिणामों में फरीदकोट के सुनावरदीप सिंह ने ऑल इंडिया में 76वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

Trending Videos


सुनावरदीप ने अपनी शुरुआती पढ़ाई फरीदकोट के दशमेश पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने पुणे से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई को पूरा किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पंजाब पीसीएस परीक्षा पास कर कोऑपरेटिव सोसायटी में इंस्पेक्टर की नौकरी हासिल कर ली थी। नौकरी करते हुए भी उन्होंने अपने लक्ष्य यूपीएससी को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत जारी रखी और तीसरे प्रयास में परीक्षा पास करते हुए पूरे भारत में 76वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनावरदीप सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने अपने दोस्तों और साथियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। सुनावरदीप सिंह ने कहा कि नौकरी के दौरान उन्होंने देखा कि छोटे किसान और मजदूर कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। अगर उन्हें आईएएस अधिकारी बनने का अवसर मिलता है तो वे उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करेंगे। 

सुनावरदीप सिंह की माता फरीदकोट के सरकारी बरजिंदरा कॉलेज में कॉमर्स की प्रोफेसर हैं, जबकि उनके पिता कृषि विभाग में कृषि विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं और इस समय फरीदकोट में क्षेत्रीय कृषि विभाग में डायरेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

इस मौके पर उसके माता-पिता का कहना है कि सुनावरदीप सिंह बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर था और कम बोलने वाला बच्चा था। स्कूल के समय से ही यह स्पष्ट हो गया था कि वह आगे चलकर पढ़ाई में बड़ा मुकाम हासिल करेगा। हालांकि उसे पहले ही नौकरी मिल चुकी थी, लेकिन उसने अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ा और लगातार यूपीएससी की तैयारी करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed