सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Fake policeman arrested in Punjab

फर्जी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार: हाईटेक नाका तोड़कर भागा, पंजाब पुलिस ने दबोचा; बरामद की आईडी

संवाद न्यूज एजेंसी,फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी ने पुलिसकर्मी को कुचलने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही फरीदकोट पुलिस ने जिले में तुरंत नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। 

Fake policeman arrested in Punjab
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जिला पुलिस ने खुद को हरियाणा पुलिस का सब इंस्पेक्टर बताकर लोगों को गुमराह करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान फतेहाबाद (हरियाणा) के गांव रत्ताखेड़ा निवासी गुरमंगत सिंह पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक टोयोटा अर्बन क्रूजर कार और हरियाणा पुलिस के 4 फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर एएसआई रवि कांत के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव टहिणा के पास हाईटेक नाके पर मौजूद थी।
Trending Videos


इस दौरान पुलिस टीम ने एक टोयोटा अर्बन क्रूजर कार को रुकने का इशारा किया। कार चालक ने खुद को हाईकोर्ट के जज की गाड़ी होने का दावा किया। जब उससे ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की गई तो उसने हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के नाम का एक आईडी कार्ड दिखाया, जिस पर नाम गुरमंगत सिंह लिखा था। हालांकि वह अपनी तैनाती के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और पुलिस के साथ बहस करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी को कुचलने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही फरीदकोट पुलिस ने जिले में तुरंत नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान एएसआई राज सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ बीर चहल इलाके से आरोपी को कार समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर फरीदकोट में केस दर्ज किया गया है। 

इस मामले में एसपी (इन्वेस्टिगेशन) जोगेश्वर सिंह गोराया ने बताया कि आरोपी ने अपनी गाड़ी पर फ्लैशर लाइट और हाईकोर्ट के जज के नाम के नकली स्टिकर भी लगा रखे थे। फिलहाल फरीदकोट पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और उसे रिमांड पर लेकर यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने और किन-किन गतिविधियों को अंजाम दिया है तथा इस जालसाजी में किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed