{"_id":"69ac41a581cef520e5039aad","slug":"video-farmers-will-stage-a-sit-in-protest-if-the-report-is-not-made-public-within-a-week-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने पर सड़क पर धरना देंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते में रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने पर सड़क पर धरना देंगे किसान
Vimal Sharma
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:47 PM IST
भाकियू संयुक्त मोर्चा के किसानों ने धरने के 77वें दिन प्रदूषण के खिलाफ हुंकार भरी। चेतावनी दी कि एक हफ्ता में रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई तो 15 मार्च से सड़क पर धरना शुरू कर दिया जाएगा।
शहवाजपुर डोर में चल रहे भाकियू संयुक्त मोर्चा के धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि कई दशकों से क्षेत्र में किसान प्रदूषण की मार से परेशान हैं। उनकी लड़ाई लड़ने के लिए मोर्चा ढाई महीने से धरना दे रहा। किसानों के आंदोलन के कारण पानी और मिट्टी के अलग-अलग स्थान से सेंपल लिए, लेकिन उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। चेतावनी देते हुए कहा कि एक हफ्ते में रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई तो किसान 15 मार्च से सड़क पर धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर रामकृष्ण चौहान, अहसान अली, नन्हू सैफी, होमपाल सिंह, गंगाराम सिंह, मंसूर अली, रामप्रसाद सिंह,पृथ्वी सिंह, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।