{"_id":"69ab1c47860a0f1fac0e29d3","slug":"the-plight-of-mohalla-rafatpura-broken-roads-darkness-increase-difficulties-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-158753-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मोहल्ला रफातपुरा की बदहाली... \nटूटी सड़कें, अंधेरे से बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मोहल्ला रफातपुरा की बदहाली... टूटी सड़कें, अंधेरे से बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मोहल्ला रफातपुरा में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले की मुख्य सड़क और गलियों में गंदगी पसरी हुई है, नालियां पूरी तरह चोक पड़ी हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों की ओर से समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि रफातपुरा करीब बीस साल पुराना इलाका है, लेकिन आज भी यहां कई जगह बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। कुछ हिस्सों में सड़कें बनी हुई हैं लेकिन उत्तर दिशा की बस्ती में आज तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। एक गली में अब भी कच्ची सड़क है, जिससे बारिश के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। मोहल्लेवासियों ने कई बार लिखित शिकायत देकर सड़क निर्माण की मांग की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सफाई नहीं होने से अधिकांश स्थानों पर नालियां चोक पड़ी हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। सफाई कर्मी 10 से 15 दिन में कभी-कभार ही आते हैं। शिकायत करने पर भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती। करीब डेढ़ साल पहले नगर पालिका की ओर से जल जीवन मिशन के तहत मोहल्ले में पानी की पाइपलाइन तो बिछा दी गई लेकिन आज तक किसी भी घर में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। अधिकांश घरों को कनेक्शन भी नहीं दिए गए हैं।
Trending Videos