सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sub-Inspector Recruitment Exam: Vehicles will be banned in the city on March 14 and 15.

दरोगा भर्ती परीक्षा : 14 और 15 मार्च को शहर में वाहनों पर रहेगी पाबंदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector Recruitment Exam: Vehicles will be banned in the city on March 14 and 15.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अमरोहा। दरोगा एवं समकक्ष पदों की भर्ती के लिए 14 और 15 मार्च को लिखित परीक्षा होगी। इसके मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इन दो दिनों में शहर के अंदर सामान्य वाहनों के संचालन पर पाबंदी रहेगी। केवल परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक आने की अनुमति दी जाएगी। अभ्यर्थियों के वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। बाहर से आने वाले वाहनों को बाईपास और वैकल्पिक मार्गों से शहर में प्रवेश कराया जाएगा।
एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि जिले में कुल दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 19,584 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर के दायरे में चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर निगरानी कैमरे लगाए गए हैं। लगभग 292 कैमरों के जरिए गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जा रहा है। यहां से सभी परीक्षा केंद्रों का सीधा अवलोकन होगा। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षित कक्ष बनाया गया है। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। सुरक्षित कक्ष पर 24 घंटे पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।
---------------
ये हैं परीक्षा केंद्र
दस परीक्षा केंद्रों में एकेके, भगवत सरन, राजकीय बालिका, जेएस हिंदू और राजकीय इंटर कॉलेज हैं। आईएम कॉलेज, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज खंड-ए, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज खंड-बी, कुंदन मॉडल तथा सिख इंटर कॉलेज भी शामिल हैं।
------------------
यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
जीजीआईसी कॉलेज के वाहनों के लिए टीपी नगर पुल के नीचे दोनों ओर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कुंदन इंटर काॅलेज के वाहनों की पार्किंग स्कूल के परिसर में की जाएगी। जीआईसी काॅलेज के वाहनों के लिए रेलवे माल गोदाम के खाली मैदान में पार्किंग रहेगी। आईएम इंटर काॅलेज और जेएस हिंदू डिग्री काॅलेज व जेएस हिंदू इंटर काॅलेज के वाहनों को रामलीला ग्राउंड जेएस हिंदू काॅलेज के सामने की गई है।
-------------------
इन मार्गों पर रहेगा आवागमन
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास व पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे।

- नौगावां सादात से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।

- नौगावां सादात से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास व धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।

- अतरासी चौकी से अमरोहा की ओर जाने वाले वाहन एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुरा रोड होते हुए बंबूगढ़ चौराहे से कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- शहर अमरोहा से जोया/दिल्ली (हाईवे) की ओर जाने वाला वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ से जोया की ओर जाएंगे।

- शहर अमरोहा से नौगावां सादात की ओर जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से बाईपास होते हुए नौगांवा की ओर जाएंगे।

- जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा कैलसा रोड होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे। कोई भी ई-रिक्शा व ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आएगा, सभी कैलसा बाईपास होते हुए कांठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
::::::::::::::::::

नोट : बंबूगढ़ चौराहे से बिजनौर रोड स्थिति रीगल 77 होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा व ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed