{"_id":"69abe939bff88a8d8b056e1d","slug":"gulfam-had-reached-his-village-saidangali-after-the-attack-on-youtuber-salim-vastavik-2026-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'दोनों बेटों का एनकाउंटर, इंसाफ न हुआ, कोर्ट में हाजिर कर जेल भेजा जाता'; जीशान और गुलफाम के पिता का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'दोनों बेटों का एनकाउंटर, इंसाफ न हुआ, कोर्ट में हाजिर कर जेल भेजा जाता'; जीशान और गुलफाम के पिता का बयान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 07 Mar 2026 03:10 PM IST
सार
यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के मामले में एक और खुलासा हुआ है। सलीम वास्तिक पर हमले के बाद आरोपी गुलफाम सैदनगली पहुंचा था। वहीं, आरोपी जीशान और गुलफाम के पिता बुनियाद अली का कहना है कि दोनों बेटों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया, लेकिन यह इंसाफ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
1 of 11
salim vastik
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Link Copied
गाजियाबाद के चर्चित यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर कातिलाना हमले के आरोपी दोनों भाइयों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। अब सामने आया है कि सलीम पर हमले के बाद आरोपी गुलफाम अमरोहा जिले के सैदनगली पहुंचा था, हालांकि कुछ घंटे रूकने के बाद वह वापस गाजियाबाद चला गया था।
27 फरवरी को गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उनके कार्यालय में कातिलाना हमला हुआ था। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस मामले में सैदनगली के दो भाइयों जीशान और गुलफान का नाम सामने आया था।
Trending Videos
2 of 11
जीशान का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक मार्च को पुलिस ने जीशान को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद तीन मार्च की रात को पुलिस ने गुलफाम को भी एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। बुधवार की रात को गाजियाबाद पुलिस की मौजूदगी में गुलफाम के शव का भी दफीना सैदनगली में ही किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
मुठभेड़ में पुलिस की गाड़ी में लगी गोली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुलफाम करीब 12 साल पहले लकड़ी की कारीगरी का काम करने नोएडा गया था। इसके बाद चार साल पहले उसका छोटा भाई जीशान भी बड़े भाई के पास ही पहुंच गया था। जीशान ने मदरसे से तालीम हासिल की थी। दो बेटों की मौत से परिवार सदमें हैं।
4 of 11
एनकाउंटर के बाद पड़ी बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जीशान के पिता बुनियाद अली बताते हैं कि गुलफाम 28 फरवरी को घर आया था। कुछ घंटे रूकने के बाद वह वापस चला गया था। लोनी पुलिस उनके घर से बाइक भी बरामद कर चुकी है। हालांकि उस बाइक का घटना से क्या संबंध है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
5 of 11
एनकाउंटर के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंसाफ नहीं हुआ, कोर्ट में हाजिर करने के बाद जेल भेजा जाता: बुनियाद अली
यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के के आरोपी जीशान और गुलफाम के पिता बुनियाद अली का कहना है कि दोनों बेटों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया, लेकिन यह इंसाफ नहीं हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।