{"_id":"69ab9d9eb3e4fc33ee074a18","slug":"youtuber-hardik-murders-twin-sister-over-40-blows-to-neck-face-back-and-stomach-attacks-mother-in-moradabad-2026-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: गर्दन, चेहरा, पीठ और पेट पर 40 से अधिक वार, हार्दिक ने चाकू से गोद डाला शरीर; जान बचाने को दौड़ी हिमशिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गर्दन, चेहरा, पीठ और पेट पर 40 से अधिक वार, हार्दिक ने चाकू से गोद डाला शरीर; जान बचाने को दौड़ी हिमशिखा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:02 AM IST
सार
इंजीनियर से यूट्यबर बने एक युवक ने मुरादाबाद में बहन की गर्दन, चेहरे, पीठ, पेट पर 40 से ज्यादा वार किए हैं। बरामदे, रसोई और कमरे और बेड पर खून पड़ा मिला है। घटनास्थल के हालात को देखकर लग रहा है कि हिमशिखा ने अपनी जान बचाने को संघर्ष किया है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां इंजीनियर से यूट्यबर बने एक युवक ने बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने मां पर भी जानलेवा हमला किया। घायल मां अस्पताल में भर्ती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि भाई बहन ने गुरुग्राम से आकर अपनी मां के साथ होली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया था।
शुक्रवार को दोनों वापस जाने की तैयारी कर चुके थे। हिमशिखा ने बैग पैक कर लिया था और मां के घर लौटने का इंतजार कर रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे हार्दिक रसोई में गया और चाकू लेकर बहन पर हमला कर दिया।
Trending Videos
2 of 15
हिमशिखा की मौत पर बिलखती महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव के पास ही मिला खून से सना चाकू
शव देखकर लग रहा था कि चालीस से ज्यादा वार किए गए हैं। रसोई, दोनों कमरे और घर के आंगन में भी खून पड़ा मिला। इससे साफ है कि हिमशिखा अपनी जान बचाने के लिए दौड़ी है। शव के पास ही खून से सना चाकू भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
अस्पताल में भर्ती घायल मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होली के लिए नए कपड़े भी लेकर आए थे दोनों
मझोला के बुद्धि विहार सेक्टर दो में रहने वाली नीलिमा का बेटा हार्दिक और बेटी हिमशिखा होली मनाने के लिए घर आए थे। नीलिमा का कहना है दोनों खुश थे। कहीं कुछ ऐसा नहीं लगा कि जिससे दोनों के बीच किसी प्रकार की अनबन दिखे। दोनों ही होली के लिए नए कपड़े भी लेकर आए थे।
4 of 15
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जान बचाने के लिए हिमशिखा ने किया संघर्ष
शुक्रवार को ही भाई बहन को वापस जाना था। हिमशिखा का पैक बैग बरामदे में मिला है जबकि उसके पास ही जूते भी पड़े मिले हैं। बरामदे, रसोई और कमरे और बेड पर खून पड़ा मिला है। घटनास्थल के हालात को देखकर लग रहा है कि हिमशिखा ने अपनी जान बचाने को संघर्ष किया है।
विज्ञापन
5 of 15
हिमशिखा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गर्दन, चेहरा, पीठ और पेट पर 40 से ज्यादा वार
आरोपी ने युवती की गर्दन, चेहरे, पीठ, पेट पर 40 से ज्यादा वार किए हैं। हैरानी की बात है कि युवती की चीखने चिल्लाने की किसी ने आवाज तक नहीं सुनी। बहन की हत्या करने के बाद हार्दिक अपनी मां को दफ्तर से लेने गया है। घर लाकर उस पर भी हमला कर दिया। अगर शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा न होते तो हार्दिक अपनी मां की भी हत्या कर देता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।