UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में भर गया धुआं; अटक गईं सांसें
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसमें धुआं भर गया। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई।
विस्तार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। उनके हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते उसमें धुआं भरने लगा। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई।
डिप्टी सीएम को सुबह करीब 11:30 बजे कौशाम्बी पहुंचना था, जहां पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित थी। इसके अलावा उन्हें विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करना था।
#WATCH | Uttar Pradesh Deputy CM Keshav Prasad Maurya arrives in Kaushambi, after his helicopter faced a technical fault and made an emergency landing at Lucknow earlier today
He says," The helicopter encountered a technical snag, and we had to return. Then we took another… pic.twitter.com/02fErWSKsH — ANI (@ANI) March 7, 2026
वह ला-माटीनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर में धुआं फैलने लगा। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। समय रहते हेलीकॉप्टर को उतार लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं।
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी पहुंचे, उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी और आज सुबह लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। उन्होंने कहा, "हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी और हमें वापस लौटना पड़ा। फिर हमने दूसरा हेलीकॉप्टर लिया और अब यहां पहुंचे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
