सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   95.36 crore approved for two roads in Chhattisgarh

Raipur News: छत्तीसगढ़ में दो सड़कों के लिए 95.36 करोड़ मंजूर; साव ने कहा- गुणवत्ता में बरती कोताही तो होगी कार्रवाई

Raipur bureau रायपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
95.36 crore approved for two roads in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के दुर्ग जिले में दो सड़कों के लिए 95 करोड़ 36 लाख 40 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से कुल 10.3 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है। 
Trending Videos



उप मुख्यमंत्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग ने दुर्ग जिले में पुलगांव मुख्य मार्ग से अंजोरा-रसमड़ा राज्य मार्ग में 5.26 किमी फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 30 करोड़ 20 लाख 91 हजार रुपए मंजूर किए हैं। नंदनी रोड से अंवति बाई चौक तक 5.03 किमी केनाल रोड के लिए भी विभाग द्वारा 65 करोड़ 15 लाख 49 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

   

लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है। 


कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed