सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Horrific murder in Raipur: Decomposed body of woman found in school premises, panic in the area

रायपुर में खौफनाक हत्या: स्कूल परिसर में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, इलाके में दहशत

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 31 Mar 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

सरकारी स्कूल परिसर में क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। मृतका की पहचान राधा मण्डावी के रूप में हुई है, जो पारधी पारा में अपने पति अमित सिसोदिया के साथ रहती थीं।

Horrific murder in Raipur: Decomposed body of woman found in school premises, panic in the area
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर के उरला इलाके में एक महिला की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया है। सरकारी स्कूल परिसर में क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। मृतका की पहचान राधा मण्डावी के रूप में हुई है, जो पारधी पारा में अपने पति अमित सिसोदिया के साथ रहती थीं।
Trending Videos


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई। घटनास्थल की स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि वारदात को बेहद बेरहमी से अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरते हुए जांच शुरू कर दी गई। स्कूल परिसर को सील कर दिया गया है और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतका के पारिवारिक और सामाजिक पहलुओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। राजधानी में हुई इस वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed