फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Horrific road accident in Mahasamund: Car rams into truck from behind, two women killed, three injured

महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

Fri, 23 Oct 2026 02:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: अमन कोशले Updated Fri, 23 Oct 2026 02:29 PM IST
सार

शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार नेशनल हाईवे-53 पर 16 चक्का ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Horrific road accident in Mahasamund: Car rams into truck from behind, two women killed, three injured
महासमुंद में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पटेवा थाना क्षेत्र के बावनकेरा चौक के पास हुआ, जहां ओडिशा के संबलपुर से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर 16 चक्का ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो ओडिशा के संबलपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सभी के राजनांदगांव जिले का निवासी होने की बात सामने आई है, हालांकि मृतकों की पहचान अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे हाईवे पर यातायात सामान्य किया जा सके। मृत महिलाओं के शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने के साथ ही मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed