{"_id":"69c633aa3938b9678f036382","slug":"ias-rajat-bansal-become-chhattisgarh-public-relations-commissioner-about-here-administrative-journey-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कौन हैं आईएएस रजत बंसल? जिन्हें मिली है छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त की कमान, जानें उनका प्रशासनिक सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कौन हैं आईएएस रजत बंसल? जिन्हें मिली है छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त की कमान, जानें उनका प्रशासनिक सफर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार
IAS Rajat Bansal; CG DPR Commissioner: छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। दो सीनियर आईएएस ऑफिसर्स को नई जिम्मेदारी दी गई है।
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन
विस्तार
IAS Rajat Bansal; CG DPR Commissioner: छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। दो सीनियर आईएएस ऑफिसर्स को नई जिम्मेदारी दी गई है। वर्ष 2012 बैच के आईएएस ऑफिसर रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त और संवाद के सीईओ की जिम्मेदारी भी देखेंगे।
इसके अलावा उन्हें कई अहम विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसमें संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम शामिल हैं। इससे प्रशासनिक स्तर पर उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
जानें कौन हैं आईएएस रजत बंसल?
जानें उनका प्रशासनिक का सफर
रजत बंसल ने तीन सितंबर 2012 को अपने प्रशासनिक सफर की शुरुआत की। उनकी पहली पोस्टिंग प्रदेश के रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में रही। इसके बाद वे राजनांदगांव में एसडीएम और जिला पंचायत के सीईओ रहे। सूरजपुर में भी उन्होंने जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद में रायपुर नगर निगम के कमिश्नर बने। वे धमतरी, बस्तर, बलौदा बाजार-भाटापारा के कलेक्टर रह चुके हैं। वर्तमान में वाणिज्य कर आयुक्त और प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक के रूप में कार्यरत हैं।
Trending Videos

- रजत बंसल मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं।
- उनका जन्म 25 जुलाई 1988 को हुआ था। उनके पिता वन विभाग में ऑफिसर रह चुके हैं।
- उन्होंने शुरुआती शिक्षा ला मार्टिनियर स्कूल लखनऊ और डीपीएस आरकेपुरम नई दिल्ली से ली, जहां वे 10वीं में स्कूल टॉपर रहे।
- उन्होंने बीआईटीएस पिलानी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने फ्रांस में ट्रेनिंग ली और स्कॉलरशिप भी मिली।
- इंजीनियरिंग के बाद इंफोसिस, पुणे में जूनियर रिसर्च एसोसिएट के रूप जिम्मेदीरी निभाई।
- नौकरी के साथ ही यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और पहले प्रयास में 168वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बने और पश्चिम बंगाल कैडर मिला।
- यूपीएससी दूसरे प्रयास में 85वीं रैंक हासिल कर आईएएस का सपना साकार किया।